आज का युग आधुनिक युग हैं। जमाना धीरे-धीरे डिजिटल होता जा रहा है। इस आधुनिक युग को देखते हुए भारत सरकार ने भी सरकारी योजनाओं से संबंधित सभी कार्य ऑनलाइन कर दिए। उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश भूलेख (UP Bhulekh) से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन कर दी है। इसका मतलब यह है कि अब उत्तर प्रदेश राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। आज हम इस पोस्ट में आपको उत्तर प्रदेश भूलेख के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक बताएंगे। UP Bhulekh

पोर्टल का नाम | उत्तरप्रदेश भूलेख |
राज्य | उत्तरप्रदेश |
प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विभाग | उत्तरप्रदेश राजस्व विभाग |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
Table of Contents
उत्तरप्रदेश भूलेख पोर्टल
देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने भी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी राज्य के किसानों के लिए ऑनलाइन कर दी है। अब उत्तर प्रदेश राज्य का कोई भी निवासी अपनी जमीन की जानकारी उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल की सहायता ले सकता है। उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी जमीन का पूरा विवरण जैसे जमाबंदी, भूमि अभिलेख, खेत का नक्शा घर बैठे मोबाइल से देख सकता है।
UP Bhulekh
जैसा कि आप सभी जानते हैं पहले गांव के किसानों को अपनी जमीन का विवरण देखने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। जमीन से जुड़े हुए एक छोटे से कार्य की वजह से किसान का बहुत समय बर्बाद हो जाता था। उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल की शुरूआत कर किसानों के हित में एक अच्छा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल की सबसे खास बात यह है कि आप निशुल्क इस पोर्टल पर किसी भी जमीन का विवरण देख सकते हैं।
उत्तरप्रदेश भूलेख पोर्टल का उद्देश्य
देश के किसानों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जमीन से जुड़ी जानकारी एकत्रित करने के लिए आम लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के सहायता से उत्तर प्रदेश राज्य का कोई भी नागरिक अपनी जमीन की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है।
यूपी भूलेख पोर्टल के लाभ
- यूपी भूलेख पोर्टल से राज्य का कोई भी नागरिक अपनी जमीन की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है।
- यूपी भूलेख से आम लोगों के समय की बचत होगी।
- किसानों को अपनी भूमि की जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
- इस सुविधा के बाद अप घर बैठे अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
- इस पोर्टल का सबसे मुख्य लाभ यह है कि इस पोर्टल पर आपको जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, यह सुविधा निशुल्क है।
यूपी भूलेख खसरा खतौनी, नकल जमाबंदी, नक्शा की जानकारी ऑनलाइन कैसे देखें
अपनी जमीन से जुड़ी हुई जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले यूपी भूलेख पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। नीचे हमने सरलता पूर्वक बताया है कि आप किस प्रकार इस पोर्टल पर जाकर आसानी से अपनी जमीन की जानकारी ले सकते हैं।
सबसे पहले आपको यूपी भोले की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

- होम पेज पर आपको कई सारे ऑप्शन लिखेंगे आपको खसरा खतौनी की नकल देखना है तो खतरा खनौती वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको कैप्चा कोड भरना होगा तथा सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नहीं निकलेगी जिसमें आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा।
- अब आपको अपनी तहसील, जनपद पंचायत और गांव को चुनना होगा।
- इस तरह आपके सामने आपकी जमीन की जानकारी आ जाएगी।
- इसके अलावा आप खसरा नंबर, खाता नंबर और आपके नाम से भी खसरा खतौनी की नकल हो सकते हैं।
उत्तरप्रदेश जाति प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन
यूपी भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें
यूपी भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल साइट पर जाने के बाद आप अपने जिले, जनपद पंचायत, तहसील तथा गांव का चयन करना होगा। अब आपके सामने आपके गांव की लिस्ट आ जाएगी इसमें अपना नाम खोजकर भू नक्शा की जानकारी ले सकते हैं। आप अपने खाता नंबर या नामांकन नंबर से भी उनकी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।