मध्य प्रदेश के युवक-युवतियों के उज्जवल भविष्य के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना के तहत प्रदेश के 3 लाख युवाओं को कवर किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय एवंअंतरराष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना (MP Mukhyamantri Kaushal Samvardhan Yojana) को राज्य में लागू किया है।

देशभर में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार का यह एक अच्छा कदम है। मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना के तहत राज्य के युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज हम इस पोस्ट में आपको मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे साथ ही यह भी बताएंगे की आप इस योजना का लाभ किस प्रकार उठा सकते हैं।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राज्य के युवा |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
Table of Contents
मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना
मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना के तहत आज शाम प्रदेश के लगभग 300000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना से राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस योजना का मुख्य लाभ यह है कि इस योजना के तहत युवाओं को दिया जाने वाला प्रशिक्षण निशुल्क है।
MP Mukhyamantri Kaushal Samvardhan Yojana
जैसा कि आप सभी जानते हैं बेरोजगारी इस समय देश की एक प्रमुख समस्या बनकर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश राज्य के भीतर अनेक युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना मिशन के तहत मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत हर साल प्रदेश के ढाई लाख युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके आधार पर उन्हें रोजगार मिलेगा।
इस योजना के अंतर्गत राज्य के बेरोजगारों को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जायेगा जैसे की कंस्ट्रक्शन, रिटेल, ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चर, आईटी, कम्युनिकेशन, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, ड्राइविंग, ट्रांसपोर्टेशन, लाजिस्टिक, पैकेजिंग, टूरिज्म, इलेक्ट्रॉनिक, अपैरल, टेक्सटाइल, ब्यूटी एंड वैलनेस, डोमेस्टिक हेल्प एंड हाउस कीपिंग हेल्थ केयर, रिन्यूएबल एनर्जी, फेब्रिकेशन आदि
मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना का लक्ष्य
मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 300000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को 15 दिन से लेकर 9 महीने तक की ट्रेनिंग दी जाएगी जिसके आधार पर उन्हें प्रदेश के संभावित क्षेत्रों में रोजगार दिया जाएगा।
Number | Sector | Module |
1 | एग्रीकल्चर | ट्रैक्टर ऑपरेटर (3 माह) माइक्रो इरिगेशन टेक्निशियन (3 माह) |
2 | अपैरल मेड अपस एंड होम फर्निशिंग | स्विंग मशीन ऑपरेटर (4 माह) सेल्फ एंप्लॉयड टेलर (5 माह) |
3 | आटोमोटिव | टैक्सी ड्राइवर (6 माह) आटोमोटिव सर्विस टेक्निशियन (टू एंड थ्री व्हीलर) (6 माह) |
4 | कैपिटल गुड्स | मैनुअल मेटल आर्क वेल्डिंग/ शिल्डिंग मेटल आर्क वेल्डर (6 माह) Fitter- इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक असेंबली (6 माह) Fitter- मैकेनिकल असेंबली (6 माह) सीएनसी ऑपरेटर ट्रेनिंग (5 माह) |
5 | कंस्ट्रक्शन | असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (3 माह) बार वेंडर एंड स्टील फिक्सर (3 माह) मेसन जनरल (3 माह) कंस्ट्रक्शन पेंटर एंड डेकोरेटर (3 माह) |
6 | डोमेस्टिक वर्कर | जनरल हाउस कीपर (2 माह) |
7 | इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर | डीटीएच सेट टॉप बॉक्स इंस्टॉलेशन एंड सर्विस टेक्निशियन (2 माह) फील्ड टेक्निशियन- कंप्यूटिंग एंड पेरिफेरल (दो से तीन माह) सीसीटीवी इंस्टॉलेशन टेक्निशियन (दो से तीन माह) मोबाइल फोन हार्डवेयर रिपेयर टेक्निशियन (दो से तीन माह) फील्ड टेक्निशियन होम अप्लायंस (दो से तीन माह) |
8 | फूड प्रोसेसिंग | पिकल मेकिंग टेक्नीशियन (2 माह) जेम, जेली एंड केचप प्रोसेसिंग टेक्निशियन (2 माह) बेकिंग टेक्नीशियन (2 माह) |
9 | फर्नीचर एंड फिटिंग्स | कारपोरेट वुडन फर्नीचर (3 माह) |
10 | ग्रीन जॉब्स | सोलर पीवी इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) (2 माह सोलर पीवी इंस्टैलर (इलेक्ट्रिकल) (2 माह) सोलर पीवी इंस्टलर (सिविल) (2 माह) |
11 | आईटी एंड आईटीईएस | डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर (3 माह) |
12 | प्लंबिंग | प्लंबर जनरल (4 माह) |
13 | रिटेल | रिटेल ट्रेनी एसोसिएट (2 माह) रिटेल सेल्स एसोसिएट (2 माह) डिस्ट्रीब्यूटर सेल्समैन (2 माह) |
14 | सिक्योरिटी | Unarmed सिक्योरिटी गार्ड (2 माह) |
15 | टेलीकॉम | टेलीकॉम टावर टेक्निशियन (3 माह) ऑप्टिकल फाइबर टेक्निशियन (4 माह) |
16 | टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी | ट्रैवल कंसलटेंट (2 माह) |
17 | बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई) | अकाउंट एग्जीक्यूटिव (2 माह) लाइफ इंश्योरेंस एजेंट (3 माह) |
MP Mukhyamantri Kaushal Samvardhan Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना में आवेदन करने वाला व्यक्ति मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले की आयु 15 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
- NSQF पाठ्यक्रमों के लिए भारतीय सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास सभी जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है।
मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Pratibha Kiran Yojana 2020
मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवासी प्रमाण पत्र
- आय का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग हो तो दिव्यांगता का प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना के लाभ
- मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना के तहत प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को 15 दिन से लेकर 9 महीने तक की निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।
- इस योजना से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा
- मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना के तहत हर साल प्रदेश के 3 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- 15 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है।
- इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- इस योजना से सभी बेरोजगार युवाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और वह आत्मनिर्भर बनेंगे।
मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना के लिए आवेदन कैसे करें
मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। नीचे हमने सरलता पूर्वक बताया है कि आप किस प्रकार इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा इसमें आपको अपना आधार नंबर के साथ साथ सभी जानकारी भरना होगी.
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको पोर्टल पर डालना होगा।

- अब आपकी सभी जानकारी आधार पोर्टल से प्राप्त कर ली जाएगी।
- सभी जानकारी भर देने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह मध्य प्रदेश कौशल संवर्धन योजना के लिए आप का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तथा आपको आईडी तथा पासवर्ड भी मिल जाएगा।
- आईडी तथा पासवर्ड की सहायता से आप अपनी इच्छा अनुसार पोर्टल पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं।